फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ने जीती कोरोना से जंग, 17 नए संक्रमित

विज्ञापन
सदर कोतवाली परिसर में कोरोना संक्रमण की जांच कराता पुलिसकर्मी। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। जिले में बुधवार को 17 संक्रमित मिले हैं। इन्हें शिवरामपुर के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया। इनके रिहाइशी इलाकों केे आसपास बैरिकेडिंग कर सैनिटाइजेशन कराया गया। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 219 हो गई है। वहीं मानिकपुर इलाके के पांच संक्रमितों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया। एक्टिव केस 100 हैं। सीएमओ डॉ.
विज्ञापन

विनोद कुमार ने बताया कि अलग-अलग जगहों से रिपोर्ट आने से सही मिलान होना मुश्किल हो रहा है।
सीएमओ ने बताया कि मंगलवार की देर रात से लेकर बुधवार शाम तक 17 नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एक पुलिस कर्मी शामिल है। वह एक अधिकारी का गनर है। एक स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित है। हर्दीकला का एक और कनियाल गांव के दो लोग संक्रमित हैं। 500 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। संक्रमितों के परिजनों और आसपास रहने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मानिकपुर के पांच संक्रमितों के स्वस्थ होकर लौटने पर कस्बे में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें