फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नौ साल में भी नहीं बना ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोह रेलवे लाइन के ऊपर बन रहा ओवरब्रिज नौ साल से अधूरा है। ओवरब्रिज न बनने से ट्रेन के आने पर रेलवे फाटक बंद कर दिया जाता है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। 2015 मेें 22 करोड़ की लागत से शुरू हुए कार्य की लागत 31 करोड़ पहुंच गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज रोड पर खोह रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने का काम 2015 मेें शुरू हुआ था। नौ साल बाद भी ओवरब्रिज पूरा नहीं हुआ। ओवरब्रिज के लिए 22 करोड़ रुपये पास किए थे। कुछ ग्रामीणों ने पुल बनाने पर आपत्ति की थी। इनका कहना है जिस स्थान से ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, वह जमीन उनकी है। वह अपनी जमीन नहीं देंगे। ओवरब्रिज का निर्माण नहीं रुका तो मामला अदालत में पहुंचा। वन विभाग की एनओसी में भी समय लगा।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील कक्का, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता व व्यापारी गिरीश अग्रवाल आदि का कहना कि राष्ट्रीय राजमार्ग से बड़ी संख्या में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। कुंभ मेला के दौरान बड़ी संख्या में वाहन निकलेंगे। इसके बाद भी आज तक पुल का निर्माण पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन


इनसेट
फाटक बंद होने से फंस जाती हैं एंबुलेंस
खोह गांव के राजेश तिवारी, महेश सिंह ने बताया कि यह मार्ग सीधे प्रयागराज जाता है। श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा गंभीर मरीज जिला अस्पताल से रोजाना प्रयागराज के लिए रेफर होते हैं। रेलवे फाटक बंद होने से एंबुलेंस घंटों खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें