फोटो - 8- इनामी डाकू सुकुरूवा कोल
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग के पुराने सदस्य रहे झुलुरूवा उर्फ सुकुरवा कोल को पुलिस ने दबोच लिया है। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। यूपी-एमपी के कई थानों में इस डाकू पर फायरिंग करने, डकैती, धमकी व मारपीट के मामले दर्ज हैं।
डाकू बबुली कोल की मौत के बाद से अब उस गैंग में कभी बलखडिया डाकू के साथ सदस्य रहे डाकू भी पकड़े जा रहे हैं। डाकू सुकुरवा भी पहले इसी गैंग का सदस्य रहा। बलखड़िया की मौत के बाद जब बबुली कोल गैंग का सरगना बना तो कुछ माह तक सुकुरूवा गैंग के साथ रहा। पुलिस का दबाव बढ़ने पर यह गैंग छोड़कर भाग निकला। इधर 2019 में सरगना के मारे जाने के बाद यह बाहर से लौटकर गांव आ रहा था। मुखबिर की सूचना पर मानिकपुर थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने हमराहियों के साथ शेखापुर गांव के पास ही जगनवाह थाना मानिकपुर हाल मुकाम शेखापुर निवासी झुलुरूवा उर्फ सुकुरवा कोल पुत्र कृष्णा कोल उर्फ गणेशा को दबोच लिया। पूछताछ में इसने पुलिस को पूरी जानकारी दी।
मानिकपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए सुकुरवा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस पर कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सतना एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि सुकुरुवा पर नयागांव व टिकरिया थाने में भी कई मामले दर्ज हैं।