फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू बबुली कोल गैंग के इनामी सदस्य को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मारे जा चुके छह लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग के इनामी सदस्य डाकू शिव मूरत कोल को जिले की सीमा से लगे मप्र क्षेत्र के मझगवां थाना पुलिस ने मिचकुरियन जंगल से दबोच लिया है। आरोपी डाकू कई साल से फरार था। इससे पूर्व वह बलखड़िया गैंग में भी रह चुका है। इस पर हत्या व अपहरण समेत यूपी एमपी में आठ मामले दर्ज हैं। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम है।
विज्ञापन

सतना एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि मझगवां थाना प्रभारी ओपी सिंह ने टीम के साथ शनिवार को इस डाकू को पकड़ा है। मिचकुरियन जंगल में कुछ संदिग्धाें की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची तो पुलिस को देख युवक भागने लगे। इस बीच पुलिस टीम ने एक को पकड़ लिया। पूछताछ में यह यह डाकू शिवमूरत निकला। यह बबुली कोल गैंग व बलखड़िया गैंग में शामिल होकर वारदात करता रहा है। वह अपरहण, लूट व रंगदारी की घटनाओं में शामिल रहता था। डाकू बबुली गैंग के सभी सदस्य पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें