फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- 15

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने डीआईजी जेल प्रयागराज बीआर वर्मा के साथ शुक्रवार को जिला कारागार रगौली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।।
विज्ञापन

डीएम ने जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी को नए कैदियों की कोरोना जांच के अलग बैरिकों में रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बैरक 5, 6, 9 व 13 सहित अस्थाई बैरिक, महिला बैरिक, अस्पताल, भोजनालय कक्ष आदि निरीक्षण कर कैदियों से खानपान, स्वास्थ्य आदि के बारे में विस्तृत जानकारी की। उन्होंने कैदियों को मास्क अवश्य लगाने के निर्देश दिए। अस्पताल के निरीक्षण में डॉ आशीष कंकोरिया से दवाओं की उपलब्धता, वार्ड में मरीजों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि
सभी कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य किया जाए। यदि कोई कैदी गंभीर बीमार होता है तो तत्काल उसके स्वास्थ्य की व्यवस्था कराई जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रामप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कर्वी पंकज कुमार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि डीएम व एसी की मौजूदगी में जेल में बंद भदोही जिले के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की बैरिक की तलाशी भी ली गई। कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को पकड़े गए 25 हजार के इनामी बदमाश रमेश उर्फ पंकज को कोरोना पॉजिटिव होने पर पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन

इनसेट
मास्क न लगाने पर किया चालान
चित्रकूट। डीएम व एसपी ने ट्रैफिक चौराहा कर्वी में बिना मास्क लगाए लोगों का चालान कराया। ट्रैफिक इंचार्ज घनश्याम पांडेय व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी पंकज कुमार पांडेय को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर मुख्य चौराहों पर दो पहिया वाहनों व बिना मास्क लगाए व्यक्तियों का अधिक से अधिक चालान कराया जाए। शासन के निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार शनिवार व रविवार को पूर्ण लाक डाउन व्यवस्था का अनुपालन शत प्रतिशत करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें