फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो नंबर- 10

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कांग्रेसियों ने नीट व जेईई की परीक्षाएं स्थगित कराने की मांग की है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने कहा कि अभी परीक्षा कराने से छात्रों में बीमारी फैल सकती है। ट्रेनों का आवागमन बंद है और अन्य साधन सीमित हैं ऐसे में यह परीक्षा अभी कराना उचित नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जेईई व नीट की परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह को सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि इस महामारी के समय केंद्रों में भीड़ इकट्ठा कर छात्रों को जोखिम में डालना ठीक नहीं है। इन परिस्थितियों को देखते हुए छात्र हित में परीक्षा स्थगित की जाए। जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडे ने कहा इस समय बरसात का समय है कई क्षेत्रों में बाढ़ आई हुई है ट्रेनों का आवागमन बंद है पूरा देश इस महामारी से जूझ रहा है। इस समय परीक्षा करा कर नौजवान छात्रों को जोखिम में डालने का काम सरकार कर रही है। सरकार से मांग है इन परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल प्रभाव से परीक्षा स्थगित की जाए। इस मौके पर जिला सचिव विजय मणि त्रिपाठी, भगवानदीन, समदरिया, पवन रजक, कुलदीप द्विवेदी ,मेहंदी हसन ,विनय कुमार पाल, कृष्ण राज सिंह ,राजू श्रीवास, विकी गौतम व भोेला नामदेव आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें