फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो नंबर- 6 व 8

विज्ञापन
विज्ञापन
निकपुर/सरैंया/बरगढ़ (चित्रकूट)। जिले में यूरिया की किल्लत को लेकर किसानों का शुक्रवार को सब्र का पैमाना छलक पड़ा। नाराज किसानों ने सरैंया कस्बे में मानिकपुर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। करीब दो घंटे तक किसान सड़क पर जलभराव वाले स्थान पर बैठे रहे। वहीं कई केंद्रों में किसान लंबी लाइन लगाए रहे। समितियों में समय से खाद का वितरण न होने पर डीएम शेषमणि पांडे ने पीसीएफ प्रबंधक व सहायक निबंधक सहकारी समिति से जवाब तलब किया है। उपकृषि निदेशक ने बताया कि खाद वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की अभी और जांच चल रही है। दो और समिति के कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

सरैंया कस्बा स्थित सहकारी समिति में 25 अगस्त से खाद बांटने को रखी हुई है। पहले सचिव के न होने के कारण खाद नहीं बंटी। जब सचिव खाद बांटने पहुंचे तो पॉस मशीन खराब होने की वजह से खाद बांटी नहीं गई, जिससे परेशान किसानों का सब्र टूट गया। पहले किसानों ने होहल्ला मचाया, फिर कर्वी मानिकपुर रोड़ में जाम लगाकर विरोध जताया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज तपेश मिश्र के शनिवार को सुबह 6 बजे से खाद का वितरण कराया जाएगा के आश्वासन पर किसान माने और जाम खत्म किया। उधर, सचिव के न होने से राजापुर क्षेत्र के भदेदू समिति में खाद का वितरण नहीं हुआ, जबकि सरधुआ में खाद का वितरण किया गया है।
उधर, डीएम के आदेश पर 390 एमटी खाद का आवंटन किया गया, जिसमें पहले दिन कर्वी सहकारी समिति, चकौंध, खोही में खाद भेजी गई और इन जगहों पर खाद किसानों को बांटी गई। यहां खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी रही। इसके अलावा जहां खाद की अधिक मांग है, वहां दोबारा खाद भेजी जा रही है। कोआपरेटिव सोसाइटी के एआर नरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले की उन समितियों को खाद का आवंटन किया गया है जहां पर खाद की अधिक मांग है। जिसमें कर्वी, चकौंध व खोही सहकारी समिति में खाद भेजी गई जहां वितरण भी हुआ। उधर, यूरिया की किल्लत को देखते हुए बाजारों में नकली खाद खपाने की कोशिश भी शुरू हो गई है। कुछ दुकानदार महंगे दाम में खाद बेच रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बरगढ़ कस्बे में छापा मारा तो अधिकतर दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

बरगढ़। सहकारी समितियों में खाद की कमी को देखते हुए बरगढ़ क्षेत्र में निर्धारित रेट से ज्यादा पर दुकानदार खाद बेच रहे है। किसानों ने मामले की शिकायत अफसरों से की तो कृषि विभाग के उप संभागीय अधिकारी प्रसार बृजेश कुमार ने जांच करने पहुंचे, जिससे हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। किसानों का आरोप था कि निर्धारित रेट से ज्यादा कीमत पर खाद बेची जा रही है। कृषि विभाग के उप संभागीय अधिकारी विमलेश कुमार ने बताया कि प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर खाद बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें