चित्रकूट। जेल में फांसी लगाकर जाने देने वाले कैदी अनुसुइया प्रसाद पटेल के शव का बृहस्पतिवार को तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार किया।
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे जानकीप्रसाद ने खुदकुशी मामले में जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जिला प्रशासन को जानकारी देगा। उधर, पोस्टमार्टम करने में तीन डाक्टरों के पैनल में डा. केपी सिंह, डा. अमित प्रताप सिंह व डा. अनुज शामिल थे। ेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को है। बताते चलें रगौली जेल में दिसंबर 2019 को राजापुर क्षेत्र का एक बंदी रामबाबू ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी की थी।