फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव जिताने के लिए करें प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा जिला संगठन की वर्चुअल बैठक में प्रदेश मंत्री प्रांशू दत्त द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से भूमि विकास बैंक के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध और अपराधी व भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सघन कार्य हो रहा है। संगठन के निर्देश पर पार्टी के कार्यकर्ता गंभीरता पूर्वक सभी कार्य समय पर पूरा कर पार्टी को मजबूत बनाएं। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को भाजपा सरकार जमीन पर उतारने के लिए प्रयास कर रही है। सभी कार्यकर्ता योगंद्र सिंह की विजय के लिए पूरा प्रयास करें। राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश
विकास की यात्रा अपनी मूल चेतना को प्राप्त कर रहा है। सांसद आरके पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार भूमि, किसान विकास के लिए प्रयासरत है। विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि गरीबों, वंचितों को समर्पित सरकारें हैं। प्रदेश मंत्री अशोक जाटव ने कहा कि जनता हित में कार्यकर्ता केन्द्रित योजना से कार्य में जुटे है। बैठक में आलोक पांडेय, पंकज अग्रवाल, हरिओम करवरिया, विपुल सिंह, महेंद्र कोटार्य, अंजू वर्मा, ब्रजेश पांडेय, आनंद सिंह, राजेश जायसवाल, राघवेंद्र सिंह, भागवत त्रिपाठी, अर्पित जायसवाल, प्रेमलाल वाल्मकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें