फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो नंबर- 1

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में दो परीक्षा केंद्रों में बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। केंद्रों पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट जायजा लेते रहे। दोनों पालियों में 547 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने बताया कि परीक्षा में कुल 562 में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि दोनो केंद्रों में 40 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा के दौरान एडीएम जीपी सिंह, एसडीएम सदर, अपर एसपी पीएस पांडेय, बीएसए प्रकाश सिंह के अलावा नोडल अधिकारी डा. दुर्गेश शुक्ल व एस कुरील ने दोनों केंद्रों में नकलविहीन परीक्षा कराई। दोनों पालियों की परीक्षा होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन कर कडी सुरक्षा में लखनऊ भेजा गया है।
रविवार को लॉकडाउन के बाद भी बीएड प्रवेश परीक्षा में केंद्र तक आने जाने के लिए शासन ने सभी सरकारी बसों का संचालन जारी रखा था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते ज्यादातर परीक्षार्थियों व उनके परिजनों ने निजी वाहनों को प्राथमिकता दी। परीक्षा केंद्र के आसपास की दुकानें बंद होने से परीक्षार्थी चाय पानी के लिए परेशान रहे लेकिन भोजन का इंतजाम ज्यादातर परीक्षार्थी खुद करके लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें