फोटो-21सीकेटीपी 19 श्याम सुंदर मिश्रा, शासकीय अधिवक्ता। संवाद
चित्रकूट। एक हृदय विदारक घटना में पिता द्वारा मां और बहन की हत्या कर खुदकुशी कर लेने के बाद एक नाबालिग बेटी अनाथ हो गई है। कक्षा आठ में पढ़ने वाली यह छात्रा अब अपने परिवारजनों के सहारे गांव में ही रह रही है।
घटना वाले दिन स्कूल से लौटने पर छात्रा ने घर में अपनी मां और बहन को मृत पाया था। इस दृश्य को देखकर वह सदमे में आ गई और बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ी थी। होश आने पर उसने अपने पिता के बारे में पूछा, लेकिन कुछ समय बाद पिता की मौत की खबर ने उसे और गहरा सदमा दिया था। घर में अचानक तीन शवों को देखकर नाबालिग छात्रा का मन दहल उठा था। इस त्रासदी के बाद उसे केवल अपने रिश्तेदारों का सहारा है। परिवार के लोग उसे संभालने का प्रयास कर रहे हैं। गांव के लोग भी उसके भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
फैसला आने के दिन दोनों पक्षों से कोई नहीं पहुंचा अदालत
शनिवार को आरोपी पंकज को लेकर कर्वी के जिला सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान न तो आरोपी के परिजन पहुंचे और न ही पीड़ित पक्ष से कोई आया। सजा सुनाने के बाद आरोपी पंकज मायूस होकर पुलिस के जाते हुए दिखा। वहीं मीडिया के सवालों का भी कुछ जवाब नहीं दिया।