चित्रकूट। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की जिला कार्य समिति की बैठक मुख्यालय कर्वी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की अनेकों समस्याओं पर संगठन ने हमेशा संघर्ष किया है।
प्रदेश संगठन मंत्री विनोद केसरवानी ने कहा कि संगठन का जल्द ही विस्तार कर नई कमेटी की घोषणा होगी। बैठक की अध्यक्षता करामत अली ने की। जिसमें शिवरामपुर, राजापुर, भरतकूप, मानिकपुर से प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर शेषू जायसवाल, विनोद आर्य, शंकर दयाल, राजेश केसरवानी, प्रमोद सोनी, हिमांशू केसरवानी, नारायण दास, प्रमोद जायसवाल, कल्लूराम गुप्ता, गोलू गुप्ता, पप्पू जायसवाल, रामप्रकाश केसरवानी, विष्णु गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, मंजुला निषाद, शकुंतला गुप्ता, रीता मिश्रा, पूजा, रविराज अग्रहरि आदि मौजूद रहे। (संवाद)