फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती के प्रशिक्षण का शुभारंभ

Sun, 07 Feb 2016 12:14 AM IST
Organic farming training launched
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के किसानों को जैविक खेती करके अच्छी पैदावार पाने केे लिए कृषि विभाग के संयोजन से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को शुभारंभ हुआ। कृषि उपनिदेशक जगदीश नारायण ने किसानों को जानकारी भी दी।
विज्ञापन


परंपरागत खेती को बढ़ावा देने की केंद्र सरकार की योजना के तहत जिले के किसानों को केंचु़आ खाद बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए जिले में कुल 2500 किसानों का चयन किया गया है।
 इसके तहत पचास किसानों का एलआरपी बनाया गया है। जिनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद यह किसान अन्य किसानों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण दें रहे श्रीश्री एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ट्रस्ट के डा. बालकृष्ण ने किसानों को केंचुआ खाद बनाने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही जैविक खाद और रसायनिक खाद से फसलों में पड़ने वाले प्रभाव के अंतर को भी बताया। इस मौके पर रमेश कुमार कुशवाहा, शिवकुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें