फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वार्ड बॉय से धोखाधड़ी में परिवाद दर्ज करने का आदेश

Sun, 17 May 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एक वार्ड बॉय ने डॉक्टर पर वेतन और कर्ज के 85 हजार रुपये हड़पने का आरोप में सिविल जज सीनियर डिवीजन अश्विनी कुमार उपाध्याय ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिया। यह मामला सरथुवा से जुड़ा है। याची शंकर यादव ने डॉक्टर सोना देवी और उनकी मां पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शंकर यादव ने बताया कि उन्होंने जनवरी 2022 से मार्च 2025 तक डॉक्टर सोना देवी के श्री गना क्लीनिक में वार्ड बॉय के रूप में काम किया। उन्हें 38 महीने के वेतन में से केवल चार महीने का 60 हजार रुपये ही मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर सोना देवी ने उनसे व्यक्तिगत खर्च के लिए 85 हजार रुपये कर्ज लिए थे। यह रकम ऑनलाइन किस्तों में ट्रांसफर की गई थी। पिता की तबीयत खराब होने पर जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो डॉक्टर ने मना कर दिया। इसके बाद उन्हें क्लीनिक से हटा दिया गया।
पैसे मांगने पर डॉक्टर सोना देवी की मां राजा देवी ने उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने एक फरवरी 2026 को सरधुवा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने 12 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिदेशक को रजिस्ट्री से शिकायत भेजी। पुलिस की आख्या में भी घटना के संबंध में कोई आरोप पंजीकृत न होने की बात कही गई। न्यायालय ने मामले में परिवाद के रूप में दर्ज कर 15 जून को बयान के लिए पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें