चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के धौरही माफी गांव में शुक्रवार शाम भैंस नहलाते समय एक आठ वर्षीय बालक तालाब में डूबने से मौत हो गई।
धौरही माफी निवासी भूरेलाल ने बताया कि उसका बेटा अंकित कुमार (8) शाम छह बजे भैंस नहलाने गांव के बाहर तालाब में गया था। कुछ देर बाद उसकी दादी रुक्मिणी तालाब किनारे पहुंच गई और वहां कपड़े पड़े देख शोर मचाया। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर खोजबीन शुरू की। रात आठ बजे ग्रामीणों ने शव को पानी के अंदर से खोज निकाला। अंकित गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था। उसके एक भाई अनीश, दो बहन राधा, पूनम व मां अभिलाषा है। वह सबसे छोटा था। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने देर रात में घटना की सूचना दी है।