फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटकर सब्जी विक्रताओं का विरोध जारी, कुछ माने

विज्ञापन
फोटो- 10 - गल्ला मंडी परिसर में फुटकर दुकान लगाए बैठा दुकानदार अंकित अग्रहरि - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के गल्लामंडी सब्जी मंडी लगाए जाने का विरोध क ई फुटकर दुकानदारों का जारी है। उनका आरोप है कि जिस स्थान पर सब्जी मंडी लगाई जा रही है वहां पर ग्राहक नहीं पहुंच पाएंगे। जिससे कई दुकानदारों ने गल्लामंडी में सब्जी न बेचकर सड़कों के किनारे दुकानें लगा लिया है। हालांकि कुछ फुटकर दुकानदारों ने गल्ला मंडी परिसर में अपना डेरा जमाना भी शुरू कर दिया है। कई फुटकर दुकानदारों ने बुधवार को डीएम को पत्र देकर गल्ला मंडी में स्थान दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार स्थित धुस के मैदान में कई साल से सब्जी मंडी की दुकान खुली थी। जिसको बंद कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने गल्ला मंडी में सब्जी की दुकानें लगाने के आदेश दिए है। कई दुकानदारों ने गल्लामंडी में दुकानें लगा लिया है। जबकि कई फुटकर दुकानदार वहां जाने से अभी भी परहेज कर रहे है। कहते है कि वहां जाने से व्यापार नहीं हो पाएगा। जिससे पुरानी बाजार व नई बाजार में सड़कों के किनारे दुकान लगा रहे हैं। फुटकर व्यापारी छोटेलाल, वासुदेव अग्रहरि, रामसरन अग्रहरि, गुड्डू साहू, धर्मेंद्र, शिवशंकर लाल, ओमप्राकाश, शिवनरेश, रामू प्रसाद, छोटे साहू, राधेश्याम गुप्ता, अर्जुन केशरवानी, जमाल, राजकुमार निषाद, संतोषिया निषाद व मीरा निषाद आदि ने बुधवार को डीएम को पत्र देकर बताया कि कई दिनों से वह सब्जी की दुकान लगाने को इधर-उधर भटक रहे हैं। इसके बाद भी जगह नहीं मिल रही है। इस मामले में सदर एसडीएम अश्वनी पांडेय व मंडीसचिव डीपी सिंह का कहना कि फुटकर विक्रेताओं के लिए व्यवस्था की गई है। जिसके लिए स्थान चिह्ंित कर कार्य किया जाएगा।
थोक दुकानदारों ने गल्लामंडी में दुकानें लगाना शुरू किया
चित्रकूट। गल्लामंडी में सब्जी की दुकानें लगाने के लिए एसडीएम अश्वनी पांडेय व मंडी सचिव के बीच वार्ता हुई। जिसके बाद मंडी परिसर में थोक विक्रेताओं के साथ ही फुटकर विक्रेताओं को भी जगह देेने की बात बनी है। जिसको लेकर दुकानदारों ने सब्जी मंडी में दुकानें लगाना शुरू कर दिया है। थोक सब्जी मंडी कारोबारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जायसवाल का कहना है कि दुकानों की धनराशि का 25 प्रतिशत पहले जमा करने के बाद बाकी की धनराशि किस्तों में देने की सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें