फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: पीएम के मन की बात का थाली बजाकर किया विरोध

विज्ञापन
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के विरोध में थाली बजाते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत होते ही शहर के गल्ला मंडी परिसर में एकत्र होकर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों को समझाने के लिए सदर एसडीएम रामप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन किसान विरोध प्रदर्शन करने से नहीं हटे।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान शहर के गल्लामंडी परिसर में एकत्र हुए। टेलीविजन व रेडियो पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत होते ही किसानों ने एक साथ थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राम सिंह पटेल कहा कि सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है, तो हम क्यों प्रधानमंत्री के मन की बात सुनें।
जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि गांव-गांव कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हो रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि सरकार ब्रिटिश शासनकाल जैसा व्यवहार किसानों के साथ कर रही है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ओमनारायण गर्ग ने कहा कि अब किसान आलू, गेंहू व धान सिर्फ अपने लिए ही पैदा करें। जिला संगठन मंत्री विजय सिंह व तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अब किसान कंपनियों के माल का बहिष्कार करेंगे।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह, नीलकंठ द्विवेदी, शिवदयाल सिंह बघेल, तीरथ प्रसाद सिंह, विनय कुमार तिवारी, मुन्ना देवरवा, नरेश सिंह, अखिलेश मिश्रा, नरेश तिवारी, राजेंद्र सिंह, राजकुमार तिवारी, रामेश्वर सिंह, शिव सिंह, अजीत सिंह, कमलेश सिंह व संतगोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें