फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश के चलते झूठीं शिकायतें कर रहे विरोधी

Sat, 15 Apr 2017 10:51 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
MCD Election
विज्ञापन
चित्रकूट। चुनावी रंजिश के चलते कर्वी विकास खंड के सेमरिया चरणदासी गांव के पूर्व प्रधान व गांव के कुछ लोग गांव की महिला प्रधान सहित परिवार के सदस्यों के खिलाफ आए दिन कोई न कोई आरोप लगाए जा रहे हैं। जिससे वह विकास कार्य नहीं कर पा रही है। परेशान महिला प्रधान ने इस बात को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


        ग्राम पंचायत सेमरिया चरण दासी की प्रधान दिव्या त्रिपाठी ने अधिकारियों को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि गांव के पूर्व प्रधान अंगद त्रिपाठी के इशारे पर गांव की सोनिया, सुनीता, सुन्ता आदि प्रधानी के चुनाव की रंजिश मानते हुए उनके व परिवार के सदस्यों के खिलाफ षड़यंत रचते रहते हैं।

दलित महिलाओं से झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। विरोधी गांव सभा की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा किए हुए हैं। जिसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। इसी को लेकर पूर्व प्रधान दलितों से झूठी शिकायत की है। शनिवार को कोतवाली में पुलिस अधिकारियों के सामने शिकायत कराने वाली महिलाओं ने ही बताया कि उनसे पूर्व प्रधान अंगद ने जबरन वर्तमान प्रधान व उनके परिजनों के खिलाफ गलत रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला प्र्रधान ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें