फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम के नाम पर खुलेआम लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कांग्रेसियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अयोध्या के श्रीराम मंदिर के लिए खरीदी गई भूमि में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में मौजूद एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कहा कि जिस प्रकार राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दो करोड़ की जमीन 18 करोड़ में खरीदी, उससे प्रतीत होता है कि इस सरकार में राम के नाम पर भी लूट चल रही है आस्था के नाम पर चंदा वसूल कर की जा रही ठगी निंदनीय है कांग्रेस मांग करती है कि पूरे प्रकरण की सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से निष्पक्ष जांच कराई जाए।
जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाकर आम जनता को लूटने का कार्य कर रही है। इस सरकार में आस्था के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम राम के साथ रामजन्म भूमि ट्रस्ट द्वारा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसकी निष्पक्ष जांच अति आवश्यक है। आम जनता द्वारा दिए गए चंदे का हिसाब होना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, अनिल गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, सविता पाल, जमुना प्रसाद शुक्ला, श्रवण कुमार निषाद, मयंक तिवारी, शिव शंकर खंगार, राम निहोर, राजू श्रीवास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें