फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पैदल राहगीरों के लिए खुले मार्ग, ओवरब्रिज में बनवाएं सीढि़यां

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के कर्वी पहाड़ी मार्ग रेलवे लाइन के फुट ओवरब्रिज के नीचे बने रास्ते को रेल विभाग द्वारा बंद करने के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन दिया है। मांग की है कि रास्ते को खोलने के साथ ही फुट ओवर ब्रिज में सीढि़यां बनवाई जाएं। ऐसा न होने से सैकड़ों व्यापारियों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता पप्पू जायसवाल ने बताया कि पैदल निकलने के लिए रेलवे लाइन के पास रास्ता बना था। उसको रेलवे विभाग ने बंद कर दिया है। जब कि इस रास्ते से शहर के निवासी व ग्रामीण निकलते रहते थे। पीडी गुप्ता ने कहा कि रास्ते के दोनों ओर प्रमुख बाजार भी है। व्यापार पर इसका असर पड़ रहा है।
रेल अधिकारियों को इस समस्या के लिए पत्र देकर समस्या बताई इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। हिमांशु गुप्ता ने कहा कि समस्या समाधान किया जाए। इस मौके पर शुभम गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रोहित मौर्या, दीपक कुमार अग्रवाल, संदीप गुप्ता, नत्थू गुप्ता, संदीप, बल्लू, रामकिशोर, लवलेश कुमार, नीरज, प्रतीक अग्रवाल, शंकर लाल आदि मौजूद रहे। डीएम शिवशरणप्पा ने व्यापारियों से कहा कि इस संबंध में रेल विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें