चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के नाई, सेन, शर्मा, सविता, सलमानी समाज कार्यकर्ता सम्मेलन शहर में हुआ। जिसमें सपा के पूर्व मंत्री व प्रदेश सचिव संजय विद्यार्थी सविता ने कहा प्रदेश में सविता समाज की राजनीति और प्रशासन में भागीदारी कम है। यूपी सरकार के कैबिनेट में नाई समाज का कोई मंत्री नहीं है।
शहर के श्रीराम वाटिका सोनेपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा ने दलित और पिछड़ा समाज को भागीदारी नहीं दिया है। सिर्फ दिखावे के लिए ऐसे समाज के उत्थान की बात की जाती है। थाने से लेकर कैबिनेट में सबसे ज्यादा भाजपा ही जातिवाद कर रही है। भाजपा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को खत्म करना चाह रही है। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा आरएसएस और भाजपा का एजेंडा संविधान और देश को खत्म करने का है। जिला सचिव गया प्रसाद सविता ने कहा भाजपा में दलित पिछड़ा और शोषित समाज का हित नहीं है।
सम्मेलन का संचालन मेवालाल सविता ने किया। सम्मेलन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, अनिल प्रधान, अर्जुन सविता, राजाराम सविता, मुकेश सेन ,देवी प्रसाद सविता, राजकुमार सविता, सुभाष पटेल, सीता राम कश्यप, दिनेश कुशवाहा ,नरेंद्र यादव, राजेंद्र मौर्य, आशुतोष अग्रहरि, भैरव पटेल, ठाकुर शालू सिंह, रमेश यादव, अमर पटेल, रामसनेही खंगार, गोपीचंद यादव, रोहित यादव ,निजाम सिद्दीकी, अरशद खान, अजय तिवारी, दादू भाई यादव, राजा बाबू,आत्माराम, अनिल पटेल ,शिवपूजन पटेल, रामचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।