फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 82 हजार में मात्र 41 सौ ने लिया ओटीएस का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
-करीब पौने तीन सौ करोड़ बकाया, महज ढाई करोड़ ही जमा हुए
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। पावर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं को राहत देने को बिजली बिल छूट योजना चालू कर रखी है। बावजूद इसके योजना का लाभ पाने को उपभोक्ता आगे नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि उपभोक्ता छूट एवं ब्याज का लाभ लेने में 27 दिन बाद भी लक्ष्य के बहुत पीछे हैं। 82 हजार में से महज 4150 उपभोक्ता ही योजना का लाभ लेने पहुंचे हैं। जबकि जिले में दोनों डिवीजन का करीब पौने तीन सौ करोड़ रुपये बकाया है, हालांकि इसके सापेक्ष महज ढाई करोड़ ही जमा हुए हैं।



जिले में करीब एक लाख 70 हजार बिजली कनेक्शन धारक हैं। इसमें एक लाख 45 हजार घरेलू कनेक्शन हैं। वहीं करीब 16 हजार निजी नलकूप हैं। 151 करोड़ बिल व 126 करोड़ रुपये ब्याज है। कुल 82764 उपभोक्ता बिजली बिल राहत योजना के लिए पात्र चुने गए हैं। इसमें से कर्वी डिवीजन में 35593 और राजापुर डिवीजन में 47171 उपभोक्ता हैं। इसमें अभी तक मात्र कर्वी डिवीजन में 2390 उपभोक्ताओं ने एक करोड़ 40 लाख रुपये जमा किए हैं। इसी प्रकार राजापुर डिवीजन के 1760 उपभोक्ताओं ने एक करोड़ रुपये ही जमा किया है। उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेने में भी आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


पहली दिसंबर से शुरू हुई बिजली बिल राहत योजना

एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरू हुई है। योजना तीन चरणों में चलेगी। इसमें 100 फीसद ब्याज की छूट दी गई है। साथ ही मूल बकाए में 25 फीसद तक की छूट, बिजली चोरी के जुर्माना का 50 फीसद की छूट दी जा रही है। एकमुश्त भुगतान करने पर पहले चरण में 25 फीसद, दूसरे चरण में 20 व तीसरे चरण में 15 फीसद की छूट दी जाएगी। इसके लिए दो हजार रुपये से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन



बोले जिम्मेदार



योजना का लाभ लेने के लिए प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। 82764 में से अभी तक मात्र 4150 उपभोक्ताओं ने ही बिल जमा किया है।-आशीष सिंह, एसडीओ कर्वी डिवीजन विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें