अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अमर उजाला भविष्य ज्योति मेधावी सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं के हौंसले भी अधिकारियों ने खूब बढ़ाया। मुख्य अतिथि (आईएएस)डा. महेंद्र कुमार (आईएएस) ने कहा कि जीवन में तीन सूत्र आत्मविश्वास, धैर्य, व लगन छात्र -छात्राओं के लिए बहुत जरूरी है। इन्हीं के आधार पर वह आगे बढ़ सकता है। उन्होंने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित होते रहना चाहिए। जिससे छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों के भी हौसले बढ़ते हैं।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा (आईपीएस) ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट मत अपनाओ। शिक्षा क्षेत्र में मेहनत ही छात्रों को सफलता दिलाती है। वह खुद 15 से 16 घंटे तक पढ़ाई करते इससे उन्हें सफलता मिली है। एसडीएम इन्दु प्रकाश ने कहा कि चित्रकूट जिले में कम सुविधाएं होने के बाद भी यहां के छात्र-छात्राएं जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराम राज ने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करे जो भी लक्ष्य हो उसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं बिना संकोच के सवालों को हल क रते समय अन्य परिवार व आस-पड़ोस से मदद लेते रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक विजय चंद्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में गंगा प्रसाद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सीताराम सिंह, शिक्षक सुशील सिंह, व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, व्यापारी नेता रामबाबू गुप्ता, राहुल गुप्ता, गोलू उर्फ प्रदीप गुप्ता, धर्मचंद्र, शुभम गुप्ता, पंकज दुबे, शिवम दुबे व भोला रैकवार के अलावा अमर उजाला की टीम मौजूद रही।
अमर उजाला ने जिले के 50 टॉपरों का किया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। धर्मनगरी में अमर उजाला भविष्य ज्योति मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को शंकर बाजार स्थित गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज में किया गया। जिसमें हाईस्कूल व इंटर के टॉपर्स की सूची में जगह बनाने वाले 50 छात्र- छात्राओं को जिले के आला अफसरों ने मेडल व प्रशस्त्रि पत्र दिया। यह सम्मान पाने के बाद छात्रों के चेहरे मुस्कराए और आगे भी सफलता बरकरार रखने का भरोसा दिया। रिमझिम बारिश के बीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार (आईएएस), पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा (आईपीएस), एसडीएम इन्दु प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने प्रमाण पत्र व मेडल बांटे।
हाईस्कूल के छात्र
चित्रकूट। हाईस्कूल के छात्र व छात्राएं छाया पटेल, कुलदीप सिंह, शिवसिंह, अजय सिंह, क्षितिज कुमार केशरवानी,अणिमा,प्रियांशु उपाध्याय, शिवम सिंह, शिवमूरत ,स्मिता सिंह, आर्यन यादव, अमर सिंह, अभिनय सिंह, सुभाष सिंह, मल्लिका पहारिया, सतीश कुमार, शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, उमेश कुमार, दिव्यदर्शिका, । दृष्टि बाधित छात्राएं गंगोत्री देवी, सुनीता देवी, सुमन, अभिलाषा, पूजा परिहार, विनीता जायसवाल, कृष्णा देवी को प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया।
इंटरमीडिएट के छात्र
इंटरमीडिएट, रोहित कुमार प्रजापति, आरती देवी, पूजा देवी, अक्षिमता सिंह, भावना देवी, प्रियांशु सिंह, निशा सिंह, प्रसून कुमार, संस्कृति प्रजापति, स्वाती जायसवाल, कैलाश सिंह, रूबी ,नवनीत सिंह, अभिषेक सिंह, शिवशंकर मिश्रा, पीयूष द्विवेदी,सुदीप सिंह, संदीप कुमार, सुनील, अनुराधा सिंह, अमन सिंह, आरती देवी, अक्षिता सिंह, स्वाती जायसवाल को प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया।
इस विद्यालय के छात्रों को मिला सम्मान
चित्रकूट। गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज, ज्ञानभारती, छत्रपति शाहू जी महराज इंटर कालेज, संत थामस, राजकीय हाईस्कू ल कालेज ददरी, बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती इंटर कालेज, तुलसी इंटर कालेज राजापुर, एसएन कालेज, सेठ मूलचंद्र विद्यालय बालिका विद्यालय कर्वी, नवोदय विद्यालय मानिकपुर, चित्रकूट इंटर कालेज, दृष्टिहीन आवासीय बालिका विद्यालय, जनसेवा इंटर कालेज आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
अभिभावकों ने जताई खुशी
चित्रकूट। दृष्टिहीन आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने दिव्यांगता को वरदान मानकर पूरी लगन के साथ सफलता पाई। इस साल इस संस्था की पांच छात्राओं ने जनसेवा कालेज में सामान्य छात्रों के साथ पढ़कर हाईस्कूल में अच्छे नंबर से पास हुई है। उनको भी अमर उजाला की तरफ से प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया। इस बात को लेकर सभी अभिभावकों में खुशी देखी गई। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की। पुरस्कार व मेडल पाने वाले कई छात्र-छात्राओं ने कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए मेहनत करने को ज्यादा प्रेरणा मिलती है। अमर उजाला ने हाल ही में लखनऊ में भी प्रदेश के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया था।