फोटो-8- मऊ के हन्ना गांव में चोरी के बाद घर के कमरे में बिखरी पड़ी सामग्री
- फोटो : CHITRAKUTT
मऊ। थाना अंतर्गत हन्ना विनैका गांव में तीन घरों में चोर घुसकर 5 लाख से अधिक के जेवरात सहित 30 हजार रूपए नगद ले गए। जिसको लेकर पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया है।
हन्ना विनैका गांव की रेखा देवी पत्नी रामगोपाल थाने में दी तहरीर में कहा कि 17 मार्च को अपने घर ताला लगाकर रामनगर चली गई थी। जब लौट कर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर में रखे सोने, चांदी के आभूषण जिनकी कीमत लगभग 4 लाख थी। बताया कि 20 हजार रुपये नगद भी ले गए। इस चोरी में परिवार के सदस्य शामिल रहे। उसके घर के अलावा पड़ोस के धर्मराज और छोटेलाल के घर में चोर घुसकर सोने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये व 10 हजार रुपये ले गए। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर भेज कर जानकारी की जा रही है।