फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हादसे में घायल एक और ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या सात हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। हाईवे पर शुक्रवार को डंपर से बोलेरो के टकराने में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई। चार का अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के रैपुरा कस्बे के पास हाईवे पर शुक्रवार को तड़के प्रयागराज से लौट रहे छतरपुर के लोगों की की बोलेरो चालक को झपकी आने पर गिट्टी लदे ओवरलोड डंपर से टकरा गई थी। इसमें छतरपुर के भगवाना तहसील के नन्हे, हरीराम, अर्जना, मंगना, मोहन और निसार की मौत हो गई थी। जमुना अहिरवार, आकाश, राज, फूला और रामस्वरूप घायल हो गए थे। इनका प्रयागराज में इलाज चल रहा था।
शनिवार को रामस्वरूप ने भी दम तोड़ दिया। अन्य की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव लेकर गये। रैपुरा थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि डंपर नंबर के आधार पर पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक की तलाश की जा रही है।

शामली कलक्ट्रेट में हिंदू संगठनों द्धावारा आयोजित धरना प्रदर्शन में मौजूद महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें