चित्रकूट। पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिरों को चोरी की सात बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी मंडी समिति श्यामदेव सिंह, सत्यमपति त्रिपाठी, चौकी प्रभारी शिवरामपुर शनि चतुर्वेदी व उनकी टीम ने गल्ला मंडी पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को चोरी की बाइक के साथ गल्ला मंडी से पकड़ा है। दोनों की पहचान गोकुलपुरी निवासी रवि निषाद व बल्दाऊगंज निवासी अमित केशरवानी के रूप में हुई है। दोनों ने बताया कि बाइक के मिस्त्री हैं। बाइक चोरी कर उनके पार्टस को बेचते हैं। पुलिस ने चार बाइकें और बरामद की है।
शामली कलक्ट्रेट में हिंदू संगठनों द्धावारा आयोजित धरना प्रदर्शन में मौजूद महिलाएं । संवाद