फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : कोरोना से एक साधु की मौत, 13 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में रविवार को एक साधु की कोरोना से मौत हो गई। वहीं सोमवार को हुई जांच में 13 नए पॉजिटिव और मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1732 हो गई और एक्टिव केस 167 हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीके सिंह ने बताया कि सोमवार को 891 लोगों की जांच कराई गई, जिसमें 13 नए मरीज मिले हैं। इन मरीजाें को खोह स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पहले से संक्रमित मरीजों में से 21 ने बीमारी से जंग जीतकर घर वापसी की है।
उधर, जानकीकुंड चित्रकूट स्थित एक आश्रम के संत श्याम सुंदरदास (80) की शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे सभी साधू संतों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

संबंधित आश्रम के महंत समेत धर्मनगरी के कई साधू संत सतना पहुंचकर उनके अंतिम संस्कार में कोरोना नियमों के अनुसार शामिल हुए। संबंधित आश्रम व आस पास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर आश्रम के सभी संतों को क्वारंटीन किया गया है। साथ ही सभी की कोरोना की जांच भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें