फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप का ताला तोड़ एक लाख की चोरी

विज्ञापन
चोरी की जानकारी देता दुकानदार। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली अंतर्गत शहर के पुरानी बाजार स्थित एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़ कर चोर वहां से एक लाख से अधिक का माल ले गए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है। सोनेपुर गांव निवासी रवि सिंह तोमर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पुरानी बाजार स्थित धुस के मैदान के पास उसकी मोबाइल की दुकान है।
विज्ञापन

गुरुवार रात को चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर वहां से 20 मोबाइल, एक लैपटॉप, दस बैटरी सहित 20 हजार रुपये ले गए। पीड़ित ने करीब एक लाख 21 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। मांग की कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें