फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से दस लाख का सोना गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सोना चांदी के जेवर बनाने वाले कारीगर की दुकान से लगभग दस लाख रुपये का सोना गायब होने से हड़कंप मच गया। कारीगर ने अपनी ही दुकान के कुछ मिस्त्रियों व पड़ोसी पर शक कर कोतवाली में तहरीर दी। जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गहन छानबीन की।
विज्ञापन

शहर के नई बाजार रेलवे क्रासिंग के पास स्थित सराफा सामग्री बनाने वाले कारीगर भरत आर्नमेंट के प्रोपाइटर भरत निक्कम पुत्र यशवंत ने बताया कि मंगलवार की सुबह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान खोलकर सफाई आदि के बाद सामने दुकान में पान खाने चला गया। इस दौरान दुकान में मिस्त्री मौजूद था। उसने बताया कि लौटकर आने पर देखा कि अलमारी खुली थी और उसमें रखा लगभग दस लाख रुपये की कीमत का सोना गायब था। मिस्त्री से पूछा तो उसने बताया कि वह बगल में पानी लेने चला गया था। सोना गायब होने की जानकारी होते ही पूरी बाजार में हड़कंप मच गया। कोतवाली पहुंचे कारीगर भरत ने आरोप लगाया कि कुछ पड़ोसियों ने मिस्त्री से मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे तक दुकान के मिस्त्री व आस पास के दुकानदार व उनके मिस्त्रियों से पूछताछ की। तीन को संदेह के आधार पर पकड़ कर कोतवाली भी लाई। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दुकानदार समेत आरोपियोें से गहन पूछताछ की गई है। पूरी संभावना है कि मामला आपसी उधारी आदि को लेकर है। जिस पर आरोप प्रत्यारोप हैं। मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें