यूपी के चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के चितरा में मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप मोड़ के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक युवक की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है। घायलों के अनुसार वह टक्कर मारने वाले वाहन को देख नहीं पाए क्योंकि दुर्घटना होते ही वह सब बेहोश हो गए थे।