फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से एक की मौत, देवर और भाभी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बराह माफी के पास शुक्रवार को दवा करा कर घर जाते समय ट्रक की टक्कर से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। एक को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। दो को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

टिकारिया के मजरा जमुनिहाई निवासी राजेश कुमार (32) ने बताया कि वह भाई राकेश (35) व भाभी राजकुमारी (32) को लेकर मानिकपुर इलाज कराने आया था। शाम को जाते समय जरेड़ा नाले के पास सतना की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। वहां राकेश को मृत घोषित कर दिया गया और राजेश व राजकुमारी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की सूचना पहुंचे और घायलों को लेकर सीएचसी गए। वहां एक की मौत हो गई और दो को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें