चित्रकूट के मऊ ब्लाक के गाहुर गांव में बारिश व ओलावृष्टि से गिरे घर की जानकारी देते ग्रामीण
- फोटो : CHITRAKUTT
लगातार दो दिन से बारिश व ओलावृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों के कच्चे घरों में रहने वालों की परेशानी बढ़ी है। ब्लाक क्षेत्र के गाहुर में इसका असर दिख रहा है।
शुक्रवार को गाहुर निवासी संतोष कुमार, रामजी, रामबाबू, रामसंवारे, रमेश, नत्थू, संतोष, सुनील, भागवत, रामधनी, बेल्ली, जियालाल, मोहन, छोटन व संतोष ने बताया कि उनके कच्चे घरों की दीवारें व छतें गिर र्गईं हैं।
जिससे वह सर्दी में आसपास किसी दूसरे के घर या खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। सभी ने शासन से मदद दिलाने की मांग की है।