फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने का एक आरोपी गिरफ्तार, दो भाजपा नेता फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। महिला को झूठे मुकदमे में फंसाने, रुपये मांगने की धमकी देने के मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी दो मुख्य आरोपी भाजपा नेता फरार हैं। इनको गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


मानिकपुर के एक मोहल्ला निवासी महिला की बेटी के साथ छेड़खानी के बाद आरोपी अमर कोल की तुलसी जल प्रपात में डूबने से मौत हो गई थी। आरोप है कि इस मामले में महिला को फंसाने के लिए भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश कोल, अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव आशीष कोल और जन अधिकारी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवपूजन कोल घर जाकर धमकी दे रहे थे। साथ ही मुकदमे से बचाने के लिए रुपये मांग रहे थे। इससे आहत होकर महिला ने फंदा लगा खुदकुशी कर लिया था।
परिजनों ने तीनों के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शुक्रवार की रात नामजद जन अधिकारी पार्टी के शिवपूजन कोल को गिरफ्तार कर लिया। अभी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कोल, भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव आशीष कोल फरार हैं।
विज्ञापन

परिजनाें का आरोप है कि पुलिस भाजपा नेताओं को गिरफ्तार करने से डर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। शनिवार को पकड़े गए शिवपूजन से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। इसी आधार पर अन्य को पकड़ने के लिए दो स्थानों पर छापा मारा लेकिन पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही भाग निकले। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच पूरी तरह से निष्पक्ष होगी। किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।

निष्पक्ष हो जांच, मिलेगा न्याय
महिला का परिवार पैतृक गांव चर लौट आया है। महिला मानिकपुर में किराये का कमरा लेकर बच्चों को पढ़ाती थी। शनिवार को मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी मृतका के परिजनों से घर जाकर मिले और घटना की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि घटना की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई जरूर होगी। कांग्रेसी नेता बरातीलाल पांडेय भी गांव पहुंचे। कहा कि अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पूरी लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें