फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हत्या का प्रयास करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jan 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली पुलिस ने हमला कर हत्या का प्रयास करने के एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। अभी चार आरोपी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि पुरवा तरौंहा निवासी रानी वर्मा ने 18 दिसंबर को उसके घर में अमानपुर निवासी रमाकांत उर्फ पिंटू, पूनम देवी, विनय त्रिवेदी, सोम व राजकिशोर घुस आए और उसको व उसके बेटे भोलू को बंधक बनाकर जान से मारने की नियत गले में फंदा लगा दिया था। गाली गलौज की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी विनय त्रिवेदी को बेड़ी पुलिया से गिरफ्तार किया। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें