फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सिंचाई कर रहे किसान को संदिग्ध हालात में लगी गोली, गंभीर

Wed, 07 Jan 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-28- परिचय- गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती किसान अंतिम सिंह । संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। पारिवारिक कलह के चलते मंगलवार शाम को एक किसान को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। वो खेत की सिंचाई कर रहा था। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस को घटना पर संदेह है। घायल ने चचेरे भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस का मानना है कि घटना जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से जुड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

सरधुआ थाना क्षेत्र के गरीबदास का पुरवा गांव निवासी किसान अंतिम सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की शाम को अपने ट्यूबवेल से खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान परिवार के सदस्यों से 2019 से चल रहे दरवाजा लगवाने और भूमि पर कब्जे के विवाद के चलते एक सदस्य ने खेत में आकर उसे गोली मार दी। गोली किसान के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही सरधुआ थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल किसान को राजापुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। घायल किसान अंतिम सिंह ने बयान में अपने चचेरे भाईयों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। इस संबध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें