फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शनि अमावस्या पर धर्मनगरी में उमड़ेगी आस्था, श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी

Fri, 15 May 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 15 सीकेटीपी-39-रामघाट में स्नान के बाद धूप में खड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शनि अमावस्या पर धर्मनगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। इस दिन यहां के रामघाट पर श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाएंगे और पुरोहितों को दान-दक्षिणा देंगे। मंदिर और मठों में देवी-देवताओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगेंगे। इसके लिए तैयारियां तेज है। मगर बुनियादी इंतजाम अब भी अधूरे हैं। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप के बीच रामघाट में श्रद्धालुओं के बैठने और आराम करने के लिए छांव की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




अमावस्या पर करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सुबह से ही घाटों पर भीड़ उमड़ने लगती है, लेकिन धूप से बचाव के लिए यात्री शेड या टिन शेड की व्यवस्था नहीं होने से लोग खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि तुलसी घाट के पास पहले यात्री शेड बनाया गया था, लेकिन बाढ़ में बह जाने के बाद दोबारा निर्माण की कोई पहल नहीं की गई।



-



राठ से परिवार के साथ रामघाट स्नान करने पहुंचे नवीन कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे के बाद ही धूप तेज हो जाती है। स्नान के बाद परिवार के साथ घाट पर बैठकर भोजन करने का विचार था, लेकिन वहां बैठने के लिए छांव तक नहीं मिली।
विज्ञापन








धाता निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि घाट में धूप से बचने का कोई इंतजाम नहीं है। भीषण गर्मी में अधिक देर तक रुकना मुश्किल हो रहा है। श्रद्धालुओं को स्नान कर तुरंत लौटना पड़ रहा है। यदि छांव की व्यवस्था होती तो रुककर ध्यान और पूजा-पाठ कर सकते थे।




चेंजिंग रूम बदहाल



रामघाट पर महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम भी बदहाल स्थिति में हैं। कई कमरों के दरवाजे उखड़ चुके हैं और कुछ को डंडों के सहारे टिकाकर रखा गया है। अमावस्या पर बड़ी संख्या में आने वाली महिलाओं को कपड़े बदलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से अमावस्या से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है।
-



रामघाट को सुंदर बनाने के लिए पर्यटन विभाग लगातार काम कर रहे हैं। यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इससे यात्रियों को गर्मी के साथ बारिश के समय रुकने में आराम होगी।



आरके रावत, पर्यटन अधिकारी।

फोटो 15 सीकेटीपी-39-रामघाट में स्नान के बाद धूप में खड़े श्रद्धालु। संवाद

फोटो 15 सीकेटीपी-39-रामघाट में स्नान के बाद धूप में खड़े श्रद्धालु। संवाद

फोटो 15 सीकेटीपी-39-रामघाट में स्नान के बाद धूप में खड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें