फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर लौटते समय हाइवे पर पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवरामपुर के पास अचानक बेकाबू कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार पांच युवक घायल हो गए। अन्य राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी को गड्ढे से वाहन सवार युवकों को बाहर निकाला फिर एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर के जवाहर पुरम निवासी आकाश सिकरवार पुत्र नेतपाल सिंह, तुषार वर्मा पुत्र रामऔतार व शनि निवासी आदर्श बिहार, चालक शैलेंद्र वर्मा पुत्र दयाराम व प्रभात निवासी कानपुर नगर मंगल बिहार शनिवार की देर रात चित्रकूट कार से आए थे। रविवार की दोपहर दर्शन कर घर वापस जाते समय शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के कस्बे के परम विद्या मंदिर इंटर कालेज के पास अचानक असंतुलित होकर कार हाईवे किनारे गड्ढे में जा गिरी। यह देख मौजूद लोगों ने आनन-फ ानन घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है। शिवरामपुर चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि कार का कोई पार्ट्स अचानक टूट गया था जिससे कार असंतुलित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलटी थी। सभी घायलों को इलाज कराकर कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें