फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अषाढ़ी अमावस्या पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

विज्ञापन
भक्तों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। अषाढ़ी अमावस्या पर बुधवार को मंदाकिनी नदी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर खरीफ की अच्छी फसल की कामना की। इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

अषाढी अमावस्या पर स्नान के लिए तड़के ही मंदाकिनी नदी में पहंंच गए। मंदाकिनी में ड़ुबकी लगाने के बाद कामदगिरि मंदिर पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी भी हुई। भीड़ को देखते हुए लाइन से अंदर श्रद्धालुओं को जाने दिया। परिक्रमा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जानकीकुंड, गुप्ता गोदावरी, सतीअनुसइया आश्रम, हनुमान धारा, लक्ष्मण पहाड़ी आदि तीर्थ स्थानों पर भी भीड़ रही।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएम शिवशरणप्पा, डीआईजी बांदा राजेश एस, एसपी अरुण कुमार सिंह व अपर एसपी सत्यपाल सिंह ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें