फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: उल्टी-दस्त से वृद्धा की मौत, छह मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गर्मी बढ़ने से जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। रविवार को छह मरीज भर्ती हुए हैं। अस्पताल में ओआरएस के काउंटर भी नहीं खुले हैं, जबकि दावा किया जा रहा है कि अस्पताल में मरीजों का सही इलाज करने के साथ ही पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। उल्टी-दस्त से एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस को बताए बिना परिजन शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

जिले में दो सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में उल्टी दस्त व पेट दर्द से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में अधिक भर्ती हो रहे हैं। तीमारदार औदहा निवासी देवीदीन, शत्रुघ्नपुरी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि अस्पताल में इलाज के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। कई बार बाहर से दवा लाने को मजबूर होते हैं। मऊ थाना क्षेत्र के बरवार निवासी बेलिया (70) को पुत्र राजेश ने उल्टी दस्त होने के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
राजापुर क्षेत्र के गुड्डू का पुरवा निवासी बब्बू (40), ब्लाक परिसर कर्वी निवासी रीना (36), ताम्रबनी निवासी उमेश का पांच वर्षीय पुत्र आशू , चकभूपत रजौला निवासी अनुसूइया का 15 वर्षीय पुत्र अनुज, कच्ची छावनी निवासी अमित कुमार का छह वर्षीय पुत्र कृष्णा व लोढ़वारा निवासी गया प्रसाद का 16 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र को उल्टी दस्त व पेट दर्द के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध
जिला अस्पताल के डॉ. आरबी लाल ने बताया कि बासी भोजन व अशुद्ध जल का उपयोग करने से ही डायरिया की बीमारी होती है। इसमें पेट दर्द के साथ उल्टी दस्त होता है। लापरवाही करने से मौत भी हो जाती है। इसके इलाज के लिए जिला अस्पताल में कई दवाएं उपलब्ध है। ओआरएस, मेट्रोजिल, नारफ्लाक्स, ओफ्लाक्सासिन, डोमपेटीडोन, हारनिडाजाल सहित ओरएस भी पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। दवाओं की कमी नहीं है। सभी मरीजों का इलाज किया जाता है।
जल्द खुलेगा ओआरएस काउंटर
सीएमएम डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में सभी के इलाज की पूरी सुविधा, दवा व डॉक्टर हैं। ओआरएस भी पर्याप्त मात्रा में अस्पताल में मौजूद है। अलग से काउंटर भी जल्द खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें