फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बसपा के पूर्व राज्यमंत्री भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बसपा के पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक शुक्ला कई ग्राम प्रधानों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि बसपा में रुपये देकर टिकट मिलता है। लोकसभा का टिकट मांगा था, लेकिन रुपये मांगने के कारण वह टिकट नहीं ले पाये।
विज्ञापन

रविवार को शंकर बाजार स्थित कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, सांसद आरके सिंह पटेल व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने रामसेवक को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष में अब कोई बचा नहीं है सिर्फ हवा हवाई बातें की जा रहीं हैं। आरके सिंह पटेल ने कहा कि विपक्ष के नेता भाजपा की भीड़ देखकर घबरा गए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर सिंह, भागवत त्रिपाठी, राजेंद्र गुप्ता व प्रेमलाल वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व राज्यमंत्री की फिसली जुबान
पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक शुक्ला संबोधन में क्षेत्र के कई प्रधान और नेताओं को साथ शामिल करने की बात बता रहे थे। इसी बीच पड़ोसियों को लेकर अपशब्द बोल गए। इससे सन्न भाजपाई एक-दूसरे का मुंह देखते रहे।
सांसद ने दी सफाई
कुछ दिन पूर्व वायरल सोशल मीडिया पर गठबंधन को वोट देने के मामले में भाजपा सांसद आरके पटेल ने कहा कि यह 2019 का वीडियो है, जिसे तोड़मरोड कर विपक्षी प्रस्तुत कर रहे हैं। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद के बयानों पर कहा कि कि उनके आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें