फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
फोटो -9- घटना के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बछरन गांव के पास भाई के यहां से साइकिल से वापस आ रहे वृद्ध की रास्ते में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस व आस पास के लोगों ने दुर्घटना की आशंका जताई है। जबकि परिजनों ने हत्या की बात कही है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के तौरा गांव के शिवमोहन (65) शुक्रवार की शाम भाई के यहां से वापस साइकिल से आ रहे थे। शनिवार की सुबह तौरा व बछरन गांव के बीच रास्ते में उनका शव पाया गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिवार के लोगों के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका जताई कि उनकी पीटकर हत्या की गई है। उनके दो पुत्री, एक पुत्र हैं। जिला पंचायत सदस्य मीरा जाटव ने अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना प्रतीत हो रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें