चित्रकूट। जिले में अब किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर तिलहन व दलहन फसल खरीदी जाएगी। इसके लिए यहां पर पीसीएफ के दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें सदर व मऊ तहसील में एक-एक केंद्र शामिल है। इन केंद्रों के जरिए दलहन, तिलहन, चना मसूर और सरसों की खरीद की जाएगी।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि वर्ष 2026-27 में जनपद में रबी फसल की तरह अब दलहन, तिलहन फसल की खरीद सरकारी क्रय केंद्रों पर की जाएगी। इसके लिए पीसीएफ के दो क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इनमें तहसील मऊ के वसिला मंडी स्थल एवं तहसील कर्वी के कर्वी मंडी स्थल पर क्रय केंद्र शामिल हैं।
इन क्रय केंद्रों पर कृषकों के माध्यम से दलहन, तिलहन, चना, मसूर एवं सरसों की खरीद की जाएगी। किसानों को फसली उपज का बेहतर दाम देने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिया है। मसूर 7,000 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। इसी प्रकार सरसों 6,200 रुपये तथा चना 5,870 रुपये प्रति क्विंटल किसानों से खरीदा जाएगा।