फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः कृषि विभाग ने बताया टिड्डी से बचने के तरीके, थाली बजाने और कीटनाशक के प्रयोग पर जोर

विज्ञापन
टिडडी दल को भगाने को लेकर खेत में अभ्यास करते किसान - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में टिड्डी दलों से बचाव के लिए शनिवार को कृषि विभाग की टीम ने भरतकूप क्षेत्र के गांवों में जाकर पूर्व अभ्यास ग्रामीणों के साथ मिलकर किया। उन्होंने थाली बजाने सहित अन्य साधनों से टिड्डी दलों को भगाने के लिए जानकारी दी।
विज्ञापन

झांसी जिले के आसपास टिड्डी दलों के होने के कारण जिले में भी ट्डिडी दलों से बचाव के लिए कृषि विभाग ने पूर्व अभ्यास किया। इसमें उप कृषि निदेशक टीपी शाही, कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेेंद्र अवस्थी, जिला कृषि अधिकारी वंसत दुबे के नेतृत्व में टीम भरतकूप क्षेत्र के भारतपुर गांव पहुंची। जहां पर स्वत्रंत तिवारी के खेत में टिड्डी दलों से बचाव के लिए पूर्व अभ्यास ग्रामीणों के साथ किया।
किसानों बताया कि यदि टिड्डी दल दिखाई दे तो थाली बजाए, पटाखे छुड़ाए। कृषि विभाग सहित जिले के अधिकारियों को जानकारी दे। कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेेेंद्र अवस्थी ने बताया कि शनिवार को टिड्डी दल जलौन क्षेत्र से होते हुए मप्र क्षेत्र में चला गया है। चित्रकूट जिले में इसके आने की संभावना बहुत कम है। इसके बावजूद पूर्व अभ्यास व तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, सतना मप्र के डीएम अजय कटेसेरिया ने बताया कि टिड्डी दल सतना की ओर आया था। जिसे नागौद व मझगंवा के पास किसानों ने अधिकारियों की टीम के साथ मिलकर नष्ट कर दिया है। बची टिड्डी रींवा जिले की ओर निकल गई। इधर, चित्रकूट की ओर जाने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें