शहर के गणेश बाग में प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ बुद्घि शुद्घि यज्ञ करते युवा कांग्रेस के कार
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में केंद्र व प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए ग्राम बनाड़ी स्थित श्रीहनुमान मंदिर में यज्ञ हवन किया। इसमें आरती यज्ञ हवन करते हुए युवा कांग्रेस के साथियों ने देश की सोई हुई सरकार को जगाने के लिए प्रार्थना की।
आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण हजारों सैकड़ों किलोमीटर दूर भूख प्यास से तड़पते हुए सड़कों पर पैदल यात्रा कर रहे श्रमिक, गर्भवती महिलाओं व बेबस गरीब मजदूरों का दर्द बढ़ा है। कांग्रेस ने इस दर्द को महसूस कर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इन गरीब मजदूरों की मदद कर उनकी आवाज उठाई।
इसी बात को लेकर सत्ता का दुरूपयोग कराकर सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा लगाकर जेल भेजने एवं अन्य कांग्रेस नेताओ पर गलत मुकदमें लगाकर मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास किया है।
इस मौके पर सुरेश पांडेय,अवधेश कुमार, चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष हनुमान प्रसाद, महेंद्र सिंह, दीपक सिंह, मोहन पटेल, ऋषभ सिंह, छोटू, पप्पू सेन, दिनकर सिंह आदि मौजूद रहे।