फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसंरक्षण के फर्जी आंकड़े प्रस्तुत कर रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस मनाया गया। भाकियू के जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने कहा कि जो गोसंरक्षण के गलत आंकडे़ भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक समिति बनाकर औचक निरीक्षण कराएं तो सच सामने आ जाएगा। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मनमानी की शिकायत की। अधिक रीडिंग का बिल भेजे जाने और फिर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं।
किसी भी ग्राम पंचायत में अन्ना जानवरों को चराने के लिए चरवाहे नहीं रखे जा रहे हैं। शाम को गोशाला में बंद कर सुबह फिर छोड़ दिया जाता है। ये फसल को बर्बाद कर देते हैं।
विज्ञापन

जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि बिजली विभाग बिना नोटिस के कनेक्शन काट कर फर्जी उगाही कर रहे हैं। सदर तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि समितियों में खाद न होने से किसान परेशान हैं।
पराको, नदिनकुर्मियान, बरवारा, खोही, पहाड़ी आदि समितियों में खाद न होने से किसानों को प्राइवेट दुकानों से ऊंचे दामों खरीदने को मजबूर हैं।
इस दौरान किसान दिवस में भाकियू के पदाधिकारियों ने डीएम अभिषेक आनंद को पौधे भेंट किए। कृषि उपनिदेशक राजकुमार, राजकिशोर सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, शिवदयाल सिंह बघेल, तोशेंद्र सिंह, रमेशचंद पाठक, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें