फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में कार्यक्रम लगते ही अधिकारी और कर्मचारी फाइलों में आंकड़े व कमियों को पूरा करने में जुट गए हैं। दिनभर कागजी आंकड़े पूरे करने में लगे रहे। देर रात तक कई कार्यालय खुले रहे। अचानक कार्यक्रम मुख्यमंत्री के लगने से कई अधिकारियों के सर्दियों में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 28 नवंबर जिलेे आ रहे हैं। विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण के साथ ही विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। एक दिन पहले इसकी जानकारी होते ही पूरी तैयारी में जिले के अधिकारी जुटे रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मुख्यमंत्री चित्रकूट में आ रहे हैं। डीएम शिवशराप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने देवांगना हवाई अड्डे का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
मुख्यमंत्री योगी का जिले में अचानक चित्रकूट जिले में कार्यक्र म लग जाने से विभिन्न विभाग के अधिकारी कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटे रहे। समीक्षा बैठक कहीं पोल न खुल जाए इससे अधिकारियों के अभी से पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें