फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन की नापजोख करने पहुंचे अधिकारी

Sun, 21 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरावल पुल के पास विवादित जमीन का रविवार को अधिकारी नापजोख करने पहुंचे और सदर विधायक वीर सिंह से बातचीत भी की। विधायक ने कहा कि उनकी जमीन लिखा पढ़ी में है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह जमीन छोड़ देंगे।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरावल पुल के पास 18 फीट जमीन को लेेकर डा. देवेंद्र सोनी ने अपना बताकर निर्माण शुरू कराया था। जिसकी जानकारी होने पर अन्य तीन दावेदार भी वहा पहुंच गए थे। इसके बाद वहां हवाई फायरिंग और पथराव हुआ। जमीन का विवाद मानिकपुर के बसपा विधायक चंद्रभान सिंह के भाई राजकुमार, सदर विधायक वीर सिंह, डा. देवेंद्र सोनी व एक लेखपाल के बीच होने के कारण प्रशासन भी सतर्क हो गया। जिससे विवाद टल गया। रविवार को दावेदारों ने अपने कागजात दिखाए। इसके बाद कोतवाल रनवीर सिंह व राजस्वकर्मी जमीन की नापजोख करने पहुंचे।

सदर विधायक वीर सिंह ने बताया कि इस जमीन का नंबर 173-174 है। जो उनकी पत्नी के नाम व लेखपाल आरडी सिंह की पत्नी शकुंतला के नाम दर्ज है। चिकित्सक की जमीन नंबर 168 व राज कुमार की 170 है। इसके बाद कोतवाल की मौजूदगी में पूरी जांच की गई। कोतवाल ने बताया कि अभी एक बार जमीन की नाप और की जाएगी। उसके बाद सभी पक्ष से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें