फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः विभागीय लापरवाही पर अफसरों को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर। दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट आए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक ने शासन की मंशानुरूप कार्य न करने पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

जनपद के निरीक्षण के दौरान कैंप में विद्युत कर्मियों के पास बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि विभागीय स्तर पर योजना का प्रचार प्रसार नहीं किया गया है।
निदेशक एसके गुप्ता ने रविवार को कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना के कैंपों का जायजा लिया। साथ ही विद्युत वितरण खंड की सीमा अंतर्गत बेडीपुलिया यूपीटी चौराहे पर चल रहे भूमिगत विद्युत लाइन के कार्य को देखा।
विज्ञापन

शिवरामपुर के कैंप में दो बजे तक कोई रसीद नहीं कटी मिली और कैंप में क्षेत्र के बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं की सूची उपलब्ध नहीं थी। 970 के सापेक्ष 65 लोगों ने ही रसीदें कटाई थी। इस पर निदेशक ने नाराजगी व असंतोष जताया।
उन्होंने अधीक्षण अभियंता सहित संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि बकायेदारों को मोबाइल के माध्यम से सूचना देकर लक्ष्य को हरहाल में पूर्ण किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन से उपभोक्ताओं को सौ प्रतिशत ब्याज छूट के साथ बिल भुगतान करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें