चित्रकूट। घुटनों के बल डीएम कार्यालय पहुंची दिव्यांग महिला को डीएम ने मौके पर ही ट्राई साइकिल दिलाई। दिव्यांगजन कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को फटकारा।
सदर ब्लाक चित्रकूट के सुदिनपुर गांव निवासी मीरा देवी सोमवार को अपने परिजनों के साथ पहुंची। उन्होंने बताया कि कई दिनों से दिव्यांग योजना के तहत ट्राई साइकिल के लिए संबधित विभाग के चक्कर लगा रही हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद जैसे ही वह डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र लेकर पहुंची तो डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने उनकी समस्या सुनीं। संबधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर डांट लगाई। कुछ ही देर में एक ट्राई साइकिल मंगाकर महिला को दी गई। महिला व उसके परिजनों ने डीएम की कार्यशैली की तारीफ की।