फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वैशाख अमावस्या मेला पर आस्था का महासागर

Fri, 17 Apr 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
17 सीकेटीपी-10-मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/ खोही। धर्मनगरी में वैशाख अमावस्या मेला पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामघाट मंदाकिनी नदी के तट पर भोर से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। अनुमानित रूप से करीब दो लाख लोगों ने स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई और अमावस्या का पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन




सूर्योदय से पहले ही घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सत्तू दान किया और फिर कामतानाथ मंदिर की परिक्रमा कर भगवान के दर्शन किए। इसी क्रम में रामघाट में बने भगवान शंकर के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।



रामघाट पर सघन चेकिंग :



चित्रकूट। वैशाख मास अमावस्या मेला को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रामघाट और सीतापुर मेला क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, एएसपी सत्यपाल सिंह, एलआईयू, एस-चेक टीम और डॉग स्क्वॉड ने संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन




पेयजल की रही समस्या



खोही। अमावस्या मेला में आए श्रद्धालु बूंद-बूंद पानी को मोहताज रहे। यूपी व एमपी क्षेत्र में भीषण गर्मी में श्रद्धालु पानी के लिए भटकते रहे। एमपी में बिजली न होने का बहाना बना कर कर्मचारी आराम फरमा रहे थे। यही हाल यूपी क्षेत्र का भी रहा।



पुलिस ने श्रद्धालुओं में बांटे छह क्विंटल केला



चित्रकूट। मेला क्षेत्र में पुलिस ने सेवा भाव का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं के बीच छह क्विंटल केले वितरित किए। प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेंद्र प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह ने यह वितरण किया। पुलिस पिछले 31 महीनों से लगातार मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को फल, नाश्ता और प्रसाद वितरित कर रही है।



तीन जोन में बांटा मेला क्षेत्र



चित्रकूट। मेला क्षेत्र को तीन जोन और 10 सेक्टर में विभाजित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि मेला ड्यूटी में चार क्षेत्राधिकारी, 13 थाना प्रभारी, 68 उपनिरीक्षक, 199 कांस्टेबल, 51 महिला कांस्टेबल, यातायात पुलिस, एलआईयू, डॉग स्क्वॉड, बीडीएस टीम, पीएसी और फ्लड कंपनी तैनात की गई है।

17 सीकेटीपी-10-मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

17 सीकेटीपी-10-मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें